रामकोला/कुशीनगर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बुुुधवार को ब्लाक सभागार में भाजपा मण्डल रामकोला की तैयारी बैठक हुई।बैैैठक में नगर पंचायत रामकोला की सीट पर कैैैसे कब्ज किया जाय विधिवत चर्चा हुई।बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओ मे जोश भरते हुए कहा कि किसी भी दशा में हमे नगर पंचायत का चुनाव जीतना होगा। जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।
जिसमे वार्ड संन्योजक, वॉर्ड प्रभारी और बूथों के संयोजकों का आवृत लिया और जीत हासिल करने का मंत्र देते हुए कहा कि नगर के पूर्व चुनाव में हमें हार के कारणों पर निष्पक्षता पूूर्वक चर्चा करनेे के साथ ही बूथों को कैसे जीते इस पर भी चर्चा करनी चाहिये। नगर पंचायत चुनाव में मत प्रतिशत बढाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ को डोर टू डोर जाकर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुँचाने की तैयारी करनी होगी।बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।
बैठक में विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा , क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख सतेंद्र मिश्र, राजेश मिश्रा, अमित गोविन्द राव, मनोज गोविन्द राव, रामदेव कुशवाहा ,सत्यपाल गोविन्द राव, राहुल गोविन्द राव, चंद्रादित्य गोविन्द राव,विश्वजीत गोविन्द राव, अनिरूद्ध खरवार,भोला राय, लक्ष्मीना देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिमला खरवार ,दिनेश चन्द,विशाल चन्द,लक्की श्रीवास्तव, अमित पटेेल सहित वार्ड संन्योजक, वॉर्ड प्रभारी, बूथों के संन्योजको सहित मोर्चा अध्यक्ष एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…