News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: धूप व उमस की कहर से घर से बाहर निकलना हुआ दूभर

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 27, 2024  |  7:57 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूप व उमस की कहर से घर से बाहर निकलना हुआ दूभर

रामकोला/कुशीनगर । मौसम में आ रहे उतार चढाव के बीच जिले का तापमान एक बार फिर बढने लगा है। सोमवार को भी रामकोला में पारा 40 के पार रहा। बीते सप्ताह सिर्फ एक बार तापमान ने 44 के आंकडे को छुआ था। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि यह तापमान इतना ज्यादा नहीं है, परंतु आद्रता की वजह से इसे सहन करना मुश्किल हो रहा है। हालत यह है कि पंखे-कूलर के बिना एक मिनट भी बिताना कठिन हो गया है, यही नहीं भीषण गर्मी में कूलर, पंखे में भी लोगों को पसीना छूट रहा है।विशेषकर बुजुर्गो, महिलाओं और बच्चों को इस दौरान काफी कष्ट का सामना करना पड रहा है।

गर्मी ने मई माह में ही पूरे सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को रामकोला क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन उसका अनुभूति 49 डिग्री सेल्सियस के लगभग का हो रहा था। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। भयंकर गर्मी के साथ दोपहर के समय में लू ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान हो गईं।दिन में सूरज की तेज धूप के कारण झुलसा देने वाली गर्मी बनी थी। गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकल पाना भी दूभर हो रहा है। सूरज ढलने के बाद भी उमस ने लोगों को परेशान किये रखा। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग घरों में कैद रहे।
चिकित्सकों की माने तो ऐसा मौसम लोगों को बीमार कर सकता है।इसमें बचाव करना बहुत जरुरी है। रामकोला के सीएचसी प्रभारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि यह मौसम लोगों को बीमार बना सकता है। थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है।

उन्होंने बताया कि हीटस्ट्रोक और डायरिया का प्रकोप गर्मी के साथ बढ़ रहा है। पानी का सेवन अधिक करें और धूप में कम से कम बाहर निकलें और चक्कर, उल्टी व दस्त आने पर तत्काल सीएचसी पहुंचे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking