News Addaa WhatsApp Group

रामकोला में धम्मचारिका पदयात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 7, 2024  |  8:00 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला में धम्मचारिका पदयात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

रामकोला/कुशीनगर। बौद्ध धर्म का धम्मचारिका पदयात्रा कप्तानगंज होते हुए शनिवार को रामकोला नगर पंचायत वार्ड -1 अम्बेडकर नगर (पपउर) पहुंची। पदयात्रा गत 16 नवम्बर को सारनाथ से प्रारम्भ हुई है। इसमें सैकड़ों बौद्ध भिक्षु और बौद्ध धर्मावलंबी शामिल हैं। जगह-जगह बौद्ध भिक्षुओं का अभूतपूर्व स्वागत किया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

रामकोला नगर की सीमा पर नगर पंचायत चेयरमैन सुनीता चौधरी एवं चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बौद्ध भिक्षुओं का जोरदार स्वागत किया। भिक्षु चन्दिमा थेरो के नेतृत्व में चल रही धम्म चारिका पदयात्रा में 150 बौद्ध भिक्षुओं को सैकड़ों की संख्या में लोगो ने फूल देकर स्वागत किया। धम्म चारिका पदयात्रा 11बजे दिन में पपउर बुद्ध बिहार पर पहुंची और भगवान बुद्ध की पूजा और बुद्ध बिहार के परिसर में बुद्धा हाल का शिलान्यास किया। धम्म चारिका यात्रा अपने अंतिम पड़ाव कुशीनगर के लिए चल पड़ी।यह धम्मचारिका आठ दिसंबर को कुशीनगर में समाप्त होगी।

बताते चले 16 नवंबर से धम्मचारिका पदयात्रा शुरू हुई जो 500 सौ किलोमीटर की पद यात्रा पैदल तय कर पहुंची। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांव में बौद्ध के संदेश को आम जन तक पहुंचाया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking