News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 13, 2024  |  6:45 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज में गाँव के चौराहे के समीप सोमवार की रात में गांव का ही एक पचास वर्षीय व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे गिरा पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने देखने के बाद इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। परिजनों ने गांव के अन्य लोगों के साथ उसे लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे। डाक्टर ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर वहाँ पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले ली।

सोमवार को रात्रि आठ बजे के करीब स्थानीय थाना क्षेत्र बिहुली सोमाली के नौका टोला निवासी महातम पुत्र बनई उम्र लगभग 50 वर्ष गाँव के चौराहे के समीप सड़क किनारे मोटरसाइकिल के साथ गंभीर रूप से चोटिल पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचे और महातम को लेकर सीएचसी पहुंचे साथ में गाँव के प्रधान सहित अन्य लोग भी थे। सीएचसी के डाक्टर ने देखने के बाद महातम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जानकारी मिली है कि महातम दो दशक से ज्यादा समय से गाँव के ही एक व्यक्ति के वहाँ परिवार के सदस्य की भांति रहकर उनका पूरा कार्य सम्भाल रहा था और प्रतिदिन की भांति वह अपने घर जा रहा था। उसके शरीर पर चोट का निशान देखने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking