News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: टैंकर की चपेट में आयी मोटरसाइकिल, रेफर के दौरान बाइक सवार की हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 21, 2023  |  9:40 PM

24 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: टैंकर की चपेट में आयी मोटरसाइकिल, रेफर के दौरान बाइक सवार की हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला- मथौली रोड पर कुसम्हां चौराहे के समीप गुरुवार सुबह 10 बजे के लगभग टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर मौके पर एंबुलेंस पहुँची। घायल को स्थानीय लोगों ने रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचा।सीएचसी के डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज में डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार कुसम्हां खास निवासी शिव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष किसी जरूरी काम से गांव के समीप चौराहे की तरफ गए थे वापस लौटते समय चौराहे के समीप टैंकर से उनके मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को लेकर सीएचसी रामकोला पहुँची।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उन्हें बी0 आर0 डी0 मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हेड इंजरी के कारण कोमा में चले गए हैं और जबड़ा भी टूट गया है। हालत गंभीर है,बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही इलाज के पूर्व उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर रामकोला थाने पर पहुँचे।पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस घटना से मृतक के परिवार पर जिम्मेदारियों का पहाड़ टूट पड़ा है। चार बेटी और एक बेटा है। केवल एक बेटी की शादी हुई है। परिजनों के रूदन से सबकी आंखें नम हो जा रही थी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking