News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन राम जन्म कथा का प्रसंग सुनाया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 30, 2023  |  6:53 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन राम जन्म कथा का प्रसंग सुनाया

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के अनसूइया नगर ( उर्दहा) में कुसमी देवी मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन अयोध्या से पधारे कथावाचक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ने राम जन्म की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

कथा व्यास ने राम जन्म की शुरुआत  भय प्रकट कृपाला दीन दयाला .. की स्तुति के साथ की।कथा के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। कथा व्यास ने कहा कि राजा दशरथ की तरह जब बनेंगे, तभी राम जैसे पुत्र जन्म लेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कारी बनकर अपने पुत्रों को भगवान राम की कथा से प्रेरणा देनी होंगी तभी देश में संस्कारों को बचाया जा सकता है। महाराज दशरथ के चारों पुत्रों के जन्म से सम्पूर्ण राज्य में आनन्द का माहौल था। हर कोई खुशी में गन्धर्व गान कर रहा था और अप्सराएं नृत्य करने लगीं। देवताओं ने पुष्प वर्षा की। महाराज ने ब्राह्मणों और याचकों को दान दक्षिणा दी और उन सभी ने महाराज के पुत्रों को आशीर्वाद दिया। प्रजाजनों को महाराज ने धन-धान्य और दरबारियों को रत्न, आभूषण भेंट दी। महर्षि वशिष्ठ ने महाराज के पुत्रों का नाम रामचन्द्र, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न रखा।

इस दौरान यज्ञाचार्य आचार्य कोकिल पाण्डेय , उप यज्ञाचार्य आचार्य नन्हे बाबा, भगवंत शर्मा, देववधन सिंह, शशांक शेखर रिंकू बाबा, पारस सिंह ,दिग्विजय सिंह , अलोक कुमार गुप्ता , कमलेश कुशवाहा ,छोटेलाल विश्वकर्मा विनय मौर्य, बृजेश सिंह, पिंकू मिश्रा पवन मिश्रा, धर्मदेव, प्रेम चन्द्र खरवार ,विजय सिंह , अमित पाण्डेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking