रामकोला/कुुुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनौजी खास में गांव की सड़क पर टहल रही महिलाओं पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया,जिसमें एक महिला घायल हो गयी।महिलाओं की चिल्लाने पर तेंदुआ भाग गया जिससे महिला की जान बच गयी।
गुरुवार को भोर में साढ़े चार बजे के लगभग घर के समीप चार महिलाएं सड़क पर टहलने निकली थी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि महिलाएं एक साथ थी। उनके चिल्लाने पर तेंदुआ वहां से गन्ने के खेत में भाग गया।लेकिन तेंदुआ के हमले से गांव की ज्योति भारती पत्नी महेन्द्र भारती उम्र 50 वर्ष घायल हो गयी।तेंदुए ने ज्योति भारती के दाहिना बांह और गर्दन को निशाना बनाया था।परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गये,महिला खतरे से बाहर है। सूचना पाकर जयंत कुमार सिंह राणा वन क्षेत्राधिकारी कुशीनगर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची तथा पंजे का निशान देखकर तेंदुआ होने की अंदेशा जतायी और उसको पकड़ने के लिए घंटों कांबिंग की लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं लगा। महिला पर तेंदुए की हमला की खबर आम होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और लोग दहशत में है।जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक तेंदुए की भय के चलते महिलाओं ,बच्चों और बुजुर्गों का घर से अकेले निकलना और खेत में जाना दूभर हो जायेगा।
इस दौरान वन विभाग के वन दरोगा जलालुद्दीन अंसारी,वन दरोगा पारसनाथ, वन दरोगा रामाधार, विवेक चौहान वन रक्षक, मुकेश यादव वन विभाग रक्षक तेंदुए को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन सुराग न लगने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी।वन विभाग की टीम गांव में पहुंचने से पूर्व बाघ के हमले की चर्चा जोरों पर चल रही थी।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…