रामकोला/कुशीनगर। कार्यमुक्त किये गए टीए नीरज तिवारी पर आरोप है कि विगत 15 दिनों से वह बीडीओ का फोन नहीं उठा रहे। जिस मनरेगा के वह तकनीकी सहायक है उसी मनरेगा सेल में उन्होंने 15 दिनों से कोई संपर्क तक नही किया। उक्त टीए के जिम्मे नौ गांव के कार्य की जिम्मेदारी रही, जिसके निर्वहन में वे उपयुक्त नहीं मिले। बीडीओ ने उनके ऊपर आरोप लगाया है कि प्राथमिक विद्यालयों के बाउंड्रीवाल निर्माण का कोई आगणन तक नही तैयार कर पाए हैं।
बीडीओ ने उन्हें अनुशासनहीन, शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही व स्वच्छंद कर्मचारी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से विकास खण्ड कार्यालय से कार्यमुक्त कर दिया। इस संबंध में बीडीओ उषा पाल का कहना है कि टीए नीरज तिवारी के खिलाफ कई ग्रामसभाओं के प्रधानों ने ग्रामसभा में कार्य करने के लिए दूसरे व्यक्ति को रखने और अवैध रूप से वसूली करने की शिकायत की है। टीए मेरा फोन तक नहीं उठाते न ही समीक्षा बैठक में ही आते है और न ही कार्य में कोई रूचि दिखाते हैं, इसलिए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…