News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ मनाई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 11, 2022  |  5:40 PM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ मनाई

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर के दलित बस्ती अन्तर्गत स्थिथत प्राथमिक विद्यालय में भाजपा मण्डल रामकोला के कार्यकर्ताओं ने महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती को मनाया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बच्चों को फल और स्टेशनरी वितरण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी, दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में छुआछूत, स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह जैसी समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया।कार्यक्रम की शुरुआत ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

इस दौरान मण्डल उपाध्यक्ष मनोज गोविन्द राव,रवीन्द्र प्रजापति,दिनेश चन्द,ओम प्रकाश ,प्रतीक,राजेश मिश्र, विशाल चन्द,अमरजीत गोविन्द राव, दिनेश गोंड, विवेक, अमरनाथ,अमित गोविन्द राव, रामू जायसवाल, धीरज राव, विकाश, राजन , हीरा, प्रधानाध्यापक अवधेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking