रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 730 पर कप्तानगंज की तरफ से रामकोला की ओर आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी।जिसके चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया।
रामकोला- कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर परोरहा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह मुर्गे से लदी पिकअप नंबर यूपी 57एटी 4371 अनियंत्रित होकर पलट गयी।पिकअप के चपेट में आकर शीतलापुर निवासी मार्कंडेय प्रसाद पुत्र सत्यनारायण उम्र 19 वर्ष घायल हो गया।वह अपने बहन के घर रिश्तेदारी में आया था और सुबह के समय परोरहा नहर चौराहे पर चाय पीने आया था।स्थानीय लोगों की मदद से उसे रामकोला स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पिकअप को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाही में जुट गई।ड्राइवर मौके से पिकअप छोड़ कर फरार हो गया।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…