News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: माता- पिता के ऋण से संताने कभी उदृऋण नहीं हो सकती- सांसद

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 27, 2021  |  4:47 PM

714 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: माता- पिता के ऋण से संताने कभी उदृऋण नहीं हो सकती- सांसद

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला विकास खण्ड के ग्राम सभा धुवांटीकर में मनीष श्रीवास्तव के पिता स्व०श्री ज्ञानचंद श्रीवास्तव के तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने निर्धन व जरूरतमंदों लोगों में कम्बल वितरित किया और कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है।माता- पिता के ऋण से संताने कभी उदृऋण नहीं हो सकती।उन्होंने कहा कि वो संताने धन्य है जो पुरखो को याद करते हैं।सांसद श्री दूबे ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से समाज के हर वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक लाभान्वित हो रहा है।उन्होंने कहा कि कुशीनगर के विकास के लिए निंरतर सदन में मजबूती से आवाज उठाने का कार्य करता हूँ। आज कुशीनगर विश्व मानचित्र पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाने का कार्य कर रहा है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

इस दौरान भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव, अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु, मजिलाध्यक्ष हियुवा संजय सिंह मुन्ना, रामानुज मिश्रा, संतोष मणि त्रिपाठी, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, विनोद तिवारी, पिन्टू मिश्रा, फूलबदन कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, श्याम सिंह,  विकास प्रजापति, शेषमणि गौड़, मनीष सिंह, अरुण सिंह, आलोक पाण्डेय, धीरज सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking