News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: मोटरसाइकिल की ठोकर से साइकिल सवार की हुई मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 10, 2022  |  5:25 PM

776 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: मोटरसाइकिल की ठोकर से साइकिल सवार की हुई मौत

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर मोटरसाइकिल की ठोकर से दावत खाने जा रहे साइकिल सवार पचीस वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। राहगीरों ने घटना कि सूचना खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह को दी।मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोटही ,निर्भया टोला के निकट हरि कुटी के पास कप्तानगंज – नौरंगिया मार्ग पर रविवार की देर रात महराजगंज जिला के थाना- घुघली के पकड़ियार विशुनपुर निवासी राम आशीष यादव पुत्र रामायन यादव उम्र 25 वर्ष स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खोटही टोला घरवासी छपरा निवासी अपने मित्र के घर दावत खाने साइकिल से जा रहे थे कि पीछे से मोटरसाईकिल चालक ने उनके साइकिल मेंं जोरदार टक्कर मार दी जिससे राम आशीष यादव बुरी तरह घायल हो गये। राहगीरों ने घटना कि सूचना खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व मौके पर ही रामआशीष यादव दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मोटर साईकिल चालक मौके से बाइक के साथ फरार होने में कामयाब रहा।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking