News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 15, 2021  |  6:12 PM

570 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 
  • गोरखपुर की टीम ने परतावल को हराया

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के मोरवन गांव के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में गोरखपुर ने परतावल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए गोरखपुर के कप्तान असरफ को मैन आफ द मैच रहे। 

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

बुधवार को मोरवन के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मंडी बाजार गोरखपुर व आइसीएच परतावल के बीच खेला गया।टॉस जीतने के बाद गोरखपुर के कप्तान असरफ ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी परतावल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बुखारी के 59 और नियाज के 33 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवर के मैच में 159 रनों के बदौलत बड़ा स्कोर खड़ा किया। गोरखपुर की ओर से अमन शुक्ला ने 3 व असरफ ने 2 विकेट लिए। जीत के लिए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम ने ठोस शुरुआत की और मोनू के 60 तथा कप्तान असरफ के 36 रनों की बदौलत एक ओवर पहले ही 160 रन बनाकर मैच जीत लिया । इसके पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का औपचारिक शुरुआत की। अंपायरिंग सैयद सलीम और प्रकाश चौहान ने किया। स्कोरिंग आकाश व बड़े ने किया।

इस मौके पर कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, शंकर गोविंद राव, मोनू सिंह, लोरिक यादव, दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इस्लाम, राजू तिवारी, प्रियांशु, फिरोज आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking