News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गोरखपुर की टीम ने कप जीता

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 4, 2022  |  6:15 PM

947 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गोरखपुर की टीम ने कप जीता WhatsApp
Responsive image
  • गोरखपुर के मोनू शानदार बैटिंग के लिए बने मैन आफ द मैच
  • पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए असरफ बने मैन आफ द सीरीज

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के मोरवन में आयोजित जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कसया की टीम को हराकर गोरखपुर की टीम ने कप पर कब्जा कर लिया। मैच में शानदार बैटिंग के अर्धशतक बनाने वाले गोरखपुर के मोनू व मणि को संयुक्त रूप से मैन आफ द मैच दिया गया और पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए गोरखपुर के असरफ को मैन आफ द सीरीज दिया गया। उर्दहा के प्रधान देवधन सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मोरवन के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गोरखपुर मंडी व कसया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कसया के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गोरखपुर मंडी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में मोनू के 73 व मणि के 73 रनों की बदौलत आठ विकेट खोकर 224 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कसया की टीम 16 वें ओवर में कुल 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गोरखपुर ने यह मैच 139 रनों से जीत लिया। पिड़ारी के ग्राम प्रधान आशुतोष यादव बबलू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का औपचारिक शुरुआत की। मैन आफ द मैच का पुरस्कार पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी रहे अब्दुल कादिर चुन्ने ने दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह तथा कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह,शंकर गोविंद राव, मोनू सिंह, लोरिक यादव, सिंटू सिंह, गुलाम गौस, दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इस्लाम,राजू तिवारी, प्रियांशु ,फिरोज आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking