रामकोला/कुशीनगर। बच्चा चोरी की अफवाहों पर मारपीट की घटनाएं बढ़ता देख थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने शुक्रवार को क्षेत्र के अन्तर्गत एनाउंस के जरिए लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जब कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो
स्थानीय थाना, पुलिस चौकी या 112 नंबर पर सूचना दें।अनावश्यक किसी महिला या पुरुष के साथ बच्चा चोरी के शक में मारपीट न करें।अगर मारपीट जैसी कोई घटना होती है तो उसके लिए आप लोग खुद जिम्मेदार होंगे। अलाउंस के जरिये यह भी चेतावनी दिया गया कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने के मकसद से फेक मैसेज भेजने वालों और इन अफवाहों को वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने कहा कि बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हो रही है केवल एक अफवाह फैलाई जा रही है।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…
खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…