News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: मोटरसाइकिल तथा साईकिल के भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार मेडिकल कॉलेज रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 3, 2022  |  8:22 PM

929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: मोटरसाइकिल तथा साईकिल के भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार मेडिकल कॉलेज रेफर

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा अंतर्गत कसया मार्ग पर सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें साईकिल सवार सहित तीन लोग घायल हो गये।घायलों को सीएचसी रामकोला ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद मोटरसाइकिल पर सवार एक की हालत नाजुक देख सीएचसी के डाक्टर ने घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वहां से लखनऊ रेफर करने की जानकारी मिली है।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला कस्बा वार्ड03 निवासी सुकट कुशवाहा के घर शादी समारोह में गत 2मई को शामिल होने के लिए दिल्ली से अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में आया युवक अंश पुत्र साधू कुशवाहा उम्र लगभग 15 वर्ष सुबह के वक्त मोटरसाइकिल पर बैठ कर चौराहे की तरफ जा रहा था कि गलत साइड से साईकिल सवार के होने की वजह से आमने-सामने की टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई है।जिसमें साइकिल सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद अंश की हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।डाक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हेड इंजरी के कारण मुँह, नाक से ब्लड आ रहा था और बेचैनी हो रही थी इसलिए हालत नाजुक देख अंश कुशवाहा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी की स्थिति सामान्य है।जो इलाज के बाद घर चले गये।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking