News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत एसडीएम ने किया पौधारोपण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 13, 2022  |  5:21 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत एसडीएम ने किया पौधारोपण

रामकोला/कुशीनगर। वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 के तहत कप्तानगंज की उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव व तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी तथा चीनी मिल के अधिकारियों व पत्रकारों ने त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

 एसडीएम मैडम श्रीवास्तव ने कहा कि ‘‘पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए अमूल्य उपहार होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे।

तहसीलदार त्रिपाठी ने कहा कि पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अधिकतर लोग पौधारोपण तो करते हैं, लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते। इस कारण कुछ दिनों बाद वे पौधे खत्म हो जाते हैं।चीनी मिल के प्रधान  प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि चीनी मिल को 6 हजार पौधारोपण का लक्ष्य मिला है।जो पूूूर्ण होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन से जुड़े है। वृक्ष हमारी प्राकृतिक संपदा है। वृक्षों को संरक्षित रखना हम सभी का प्रमुख कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। चीनी मिल केे कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने कहा कि आज मानसून में देरी इस बात का संकेत दे रहा है कि जीवन के लिए पेड़ पौधों का कितना महत्व है।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वृक्ष की महिमा का विभिन्न संदर्भों में वर्णन किया है और वृक्ष हमारे धर्म का भी अभिन्न हिस्सा हैं।इस दौरान प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, मैनेजर प्रोडक्शन गौरव प्रताप सिंह, जगदीश चावला, आनंद मिश्रा,ओमप्रकाश तिवारी, कानूनगो राकेश लाल श्रीवास्तव,पत्रकार सुरेन्द्र सिंह, पत्रकार रामबिहारी राव राजेश नंदा,सतीश कुशवाहा आदि ने भी पौधारोपण किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा
विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा

120 यजमानों ने किया सवालाख रुद्राभिषेक अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking