रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के मोरवन ग्राम पंचायत के टोला- घुरहु छपरा स्थित पोखरा पर आयोजित नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ के सातवे दिन साध्वी बंदना तिवारी ने विश्वामित्र और अहिल्या की उद्धार की संगीतमय कथा सुनाई।कथा का रसपान कर भक्त भाव विभोर हो गये।कथावाचक साध्वी ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि विश्वामित्र के यज्ञ को पूर्ण कराने के बाद प्रभु श्रीराम तथा लक्ष्मण महाराजा जनक के निमंत्रण पर गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर जाते हैं ।इस दौरान गौतम ऋषि के आश्रम में एक शिला की तरफ प्रभु श्रीराम की नजर पड़ती है।पूछने पर विश्वामित्र जी बताते हैं कि यह शिला गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या की है जिन्हें इंद्र ने छला है। गौतम ऋषि के श्राप से अहिल्या शिला बन गई है।आपके द्वारा ही इनका उद्धार होगा। इस पर भगवान अहिल्या का उद्धार करते हैं। इसके बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण विश्वामित्र जी के साथ राजा जनक के नगर में पहुंचते हैं।
जहां भगवान के दिव्य रूप को देखकर समूचा नगर मंत्रमुग्ध हो जाता है।आयोजित इस नौ दिवसीय यज्ञ में कानपुर से आये संजय पांडेय, चित्रकुट के शिवभवन दास तथा देवरिया से आयी साध्वी बंदना तिवारी द्वारा दिन के समय में संगीतमयी कथा का कार्यक्रम होता है। इस दौरान बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह मुन्ना,उदय प्रकाश, रामानंद पटेल ,निशांत शुक्ला ,अनुराग सिंह, सिंटू सिंह ,भरत ,सुभाष पटेल, संदीप, मनीष पांडे समेेत भारी तादाद में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…