News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल जी की जयंती

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 25, 2023  |  5:24 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल जी की जयंती

रामकोला/कुशीनगर। सोमवार को एकात्म मानववाद के पुजारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी ।क्षेत्र के अन्तर्गत सरकारी संस्थाओं,भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विद्यालयों में पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

कार्यक्रम में कहा गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धान्त को प्रतिपादित किया है। इस सिद्धान्त में देश व विश्व के कल्याण की अवधारणा निहित है। हम इसके द्वारा आम जन के कल्याण का कार्य कर सकते है। अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति का उत्थान करना पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच रही है। उनकी सोच को भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश ने अपने योजनाओं के जरिए गरीबों की उत्थान कर रही है।मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पंडित दीनदयालय उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वह कुशल अर्थ चिंतक संगठन शास्त्री, शिक्षा विद, राजनीतिक वक्ता तथा पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध रहे। उन्होंने कहा कि पंडित जी सिद्धांतों से  प्रेरणा लेकर सादगीपूर्ण जीवन जीये और जन कल्याण के कार्य में लगे रहे।शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय के प्रबंधक राधे शाही ने कहा कि एकात्म मानववाद को जीवन में उतार कर आम नागरिक की सेवा की जा सकती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों की सेवा में अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। कार्यक्रम को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मनीषा सिंह सहित तमाम लोगों ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, दिनेश चन्द, धर्मदेव शर्मा, रविन्द्र प्रजापति, विशाल चन्द, मनोहर गुप्ता,हरेन्द्र प्रताप राव,अमरजीत गोविन्द राव, प्रसिद्धनाथ दूबे,सत्यजीत चन्द आदि भाजपा कार्यकर्ताओं  समेत सुष्मिता राव, खुशबू दीक्षित, पंकज प्रताप राव, अखिलेश मणि त्रिपाठी और महाविद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking