News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: टायर फटने से पिकअप पलटी, 18 व्यापारी घायल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 5, 2023  |  7:34 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: टायर फटने से पिकअप पलटी, 18 व्यापारी घायल

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर इंद्रसेनवा गाँव के सामने एक पिकअप का टायर अचानक फट गया। पिक अप पर सवार 18 लोग घायल हो गए। घटनास्थल से ही गंभीर रूप से चोटिल 6 लोगों को सीधे जिला अस्पताल भेजा गया और शेष घायलों का रामकोला सीएचसी में इलाज करने के बाद सीएचसी के डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को बिहार प्रान्त के बेतिया के शनिचरी थाना क्षेत्र के निवासी कुछ कपड़ा व्यवसायी खलीलाबाद से कपड़ा खरीद कर पिकअप से अपने घर जा रहे थे कि अपराह्न 3 बजे के करीब रामकोला थाना क्षेत्र के इंद्रसेनवा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप का टायर फट गया और वह पलट गई । इस घटना के दौरान पिक अप में सवार 18 लोग घायल हो गए । छः गंभीर घायलों को एंबुलेंस से सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया। शेष 12 घायल मोहम्मद गांठ आलम 45 वर्ष ,रसकी आलम 30 वर्ष, हकीम मियां 50 वर्ष, शरन मियां 40 वर्ष, अहमद 40 वर्ष, मुस्तफा 62 वर्ष, मुंसरिफ 32 वर्ष, हसीमुद्दीन 40 वर्ष, सुजाक मियां 27 वर्ष , डब्लू 29 वर्ष ,तैयब मियां 26 वर्ष, सैमुन 35 को एंबुलेंस से सीएचसी रामकोला लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

स्थानीय पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले आई तथा दूसरे वाहन की व्यवस्था कर पिकअप पर लदे कपड़े को व्यापारियों के घर भिजवायी।

संबंधित खबरें
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार

कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 
जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 

हाटा कुशीनगर । जय कुमार त्रिपाठी उर्फ जय बाबा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा…

भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 
भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढा बुजुर्ग के कुबरी टोला मे दशरथ…

कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग
कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग

कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking