News Addaa WhatsApp Group

Ramkola/रामकोला: क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पिपराइच ने कब्जा जमाया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 16, 2021  |  7:02 PM

707 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola/रामकोला: क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन पिपराइच ने कब्जा जमाया
  • सीएचसी के चिकित्सक डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा ने खेल का शुभारंभ कराया 

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के मोरवन खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे लीग मैच में महराजगंज को हराकर पिपराईच ने अगले राउंड में प्रवेश के कब्जा जमा लिया।बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए पिपराइच के प्रवीण मैन आफ द मैच रहे । 

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

मोरवन के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा लीग मैच गुरुवार को महराजगंज व पिपराइच के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पिपराइच के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी महराजगंज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते निर्धारित 16 ओवर के मैच में 148 रनों के स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपरईकी टीम ने ठोस शुरुआत की और बाएं हत्थे के बल्लेबाज प्रवीण के 9 छक्के और 9 चौके की बदौलत 34 गेंदों में बनाये गए 93 रनों की बदौलत एक ओवर पहले ही 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। रामकोला सीएचसी के चिकित्सक डॉ एस0 के0 विश्वकर्मा और चंद्रावती देवी बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ इन्द्रजीत गोविन्द राव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, शंकर गोविंद राव, मोनू सिंह, लोरिक यादव,  दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इस्लाम, राजू तिवारी, प्रियांशु, फिरोज आदि उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking