News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ईद-मिलाद- उन-नबी पर निकला जुलूस, दिया अमन शांति का संदेश

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 16, 2024  |  7:21 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ईद-मिलाद- उन-नबी पर निकला जुलूस, दिया अमन शांति का संदेश

रामकोला/कुशीनगर। ईद -ए- मिलाद- उन- नबी पर्व पर मोहम्मद पैगंबर के अनुयायियों ने सोमवार को रामकोला नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकालकर इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस उत्सव में संगीत बजने के साथ ही उनके अनुयायियों ने जयकारा लगाया और आतिशबाजी की। 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

रामकोला में पैगम्बर के अनुयायी व सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना ने बताया कि मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जुलूस निकाले जाते हैं और इस पर्व पर उनके विचारों एवं बताये मार्गों को याद कर अनुसरण किया जाता है तथा उनके पावन संदेशों का प्रसार किया जाता है। स्थानीय नगर के पूर्व सभासद जुल्फिकार अली ने बताया कि इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के घरों में पारंपरिक पकवान बनायें जाते हैं और एक- दूसरे के साथ मिलकर भाई चारे का संदेश देते हैं।उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में मानवता यानी इंसानियत को सबसे ऊपर रखा गया है। इस दिन मुसलमान मस्जिदों में जाकर पैगम्बर मोहम्मद के संदेशों और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं। यह खास दिन मुसलमानों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है और गरीबों व जरुरतमंदों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करता है। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन और शांति का संदेश दिया। रामकोला नगर में निकले जुलूस के दौरान अमरजीत गोविन्द राव, विद्या भाई, मोनाज, नेशार, इम्त्याज, नूरी मौलाना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो जाय , के लिए एस.आइ. रामबदन चौहान सहित कई अन्य कई पुलिस वाले भी मौजूद रहे। 

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking