News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: एसडीएम ने रास्ते की जमीन से अवैध अतिक्रमण को खाली कराया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 17, 2024  |  7:40 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एसडीएम ने रास्ते की जमीन से अवैध अतिक्रमण को खाली कराया

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नं0 13 श्यामा प्रसाद मुखर्जी में बन रहे कल्याण मंडपम विवाह भवन के रास्ते में दो एकड़ सरकारी जमीन पर हुए अबैध कब्जे को एसडीएम व्यास नारायण ने बुधवार को खाली कराकर सड़क निर्माण में आये बाधा को दूर कराया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

संबंधित वार्ड में सरकार द्वारा तीन करोड़ पच्चीस लाख रुपए की लागत से कल्याण मंडपम विवाह भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के करीब है, उसके रास्ते में दो एकड़ सरकारी जमीन है जिस पर कुछ लोगो ने अबैध कब्जा कर लिया था। बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग व नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और पैमाईश कर रास्ते की जमीन से जेसीबी लगाकर अवैध अतिक्रमण को खाली करायी।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा,लेखपाल दिलीप कुमार सिंह, आशुतोष , विकास चौहान, हरेराम शर्मा के अलावा नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking