रामकोला/कुशीनगर | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामकोला ब्लॉक सभागार में प्रभारी चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देश में प्रभारी सीडीपीओ ,बीपीएम आलोक मिश्रा, बीसीपीएम,यूनिसेफ मॉनिटर तथा डब्ल्यूएचओ मॉनिटर एवं आंगनबाड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष संजू कुशवाहा की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम/ दस्तक कार्यक्रम का सफल प्रशिक्षण संवेदीकरण कराया गया। सीडीपीओ कृष्णावती देवी ने 12 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक चलने वाले दस्तक अभियान में समस्त कार्यकत्रियों को घर-घर जा कर संचारी रोग ,बुखार में देरी पड़ेगी भारी का संदेश देेेने की बात कही।बीसीपीएम विनय कुमार सिंह ने जे ई/एईएस संचारी रोग नियंत्रण ,बचाव तथा एंबुलेंस के प्रयोग ,शुद्ध पानी पीने, हाथ धोने ,शौचालय का प्रयोग करनेे सहित बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया।यूनिसेफ मॉनिटर चिरंजीव द्वारा चूहे, छुछुन्दरो के प्रयोग एवं नालियों में गंदगी ,शुद्ध पानी पीने पर विशेष जानकारी दी गई।डब्ल्यूएचओ मानीटर साहिल पाठक द्वारा 30 जुलाई 2021 तक चलने वाले कोविड-19 टीकाकरण के कलस्टर रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान नीतू देवी, विनीता देवी, केशरंजन सिंह ,सुशीला देवी समेत आदि कार्यकत्री उपस्थित रही।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…