News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: असमाजिक तत्वों का बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम 

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 16, 2023  |  9:14 PM

121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: असमाजिक तत्वों का बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम 

रामकोला/कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष के फोर व्हीलर को पेट्रोल छिड़ कर जलाने का प्रयास नाकाम होने से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया और उनका परिवार सुरक्षित बच गया।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

घटना रामकोला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामकोला वार्ड नंबर 5 चित्रगुप्त नगर धुआँटीकर की है। गत 15/16 मई की रात्रि को अनूप कुमार श्रीवास्तव ,मण्डल अध्यक्ष भाजपा रामकोला के पैतृक निवास धुआंटीकर में उनके मकान के अगले हिस्से में पड़े कटरैन शेड के नीचे खड़ी मारूति 8 हंड्रेड को रात्रि मेें लगभग 1 बजे परिवार की एक महिला सदस्य ने जलते देखा और इसकी जानकारी तत्काल मण्डल अध्यक्ष को दी। जिससे तत्काल आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।मण्डल अध्यक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे गाड़ी में एलपीजी किट लगा हुआ है।संयोग अच्छा रहा कि जानकारी हो गयी अन्यथा मेरा पूरा ही हादसे का शिकार हो जाता।उन्होंने बताया कि इस घटना से चुनावी रंजीश की बू आ रही है। असमाजिक तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने की जो साजिश रची थी ईश्वर की कृपा से वह नाकाम हो गयी। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को तहरीर दे दी गई।

इस घटना की जानकारी आम होते ही मण्डल अध्यक्ष के घर पार्टी पदाधिकारियों तथा उनके शुभचिंतकों का आवागमन शुरू हो गया। यह भी कहते सुना गया कि रात 12 बजे के लगभग धुवांटीकर चौराहा पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बाहर बैठे दुकानदार से माचिस माँग की गयी थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking