गोरखपुर । अखिल भारतीय लोकतान्त्रिक कांग्रेस के संस्थापक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी का मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। धर्मशाला बाजार स्थित तिवारी हाता में उन्होंने अंतिम सांस ली।
बड़हलगंज के टांड़ा गांव में जन्मे हरिशंकर तिवारी चिल्लूपार से छह बार विधायक रहने के दौरान कल्याण सिंह से लेकर मुलायम सिंंह यादव की सरकार में अलग अलग विभागों के मंत्री रहे। उनके निधन के समय उनके बड़े बेटे पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी और पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी घर पर ही मौजूद थे। घर पर बड़ी तादाद में समर्थक पहुंच चुके हैं।
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…