Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सेवरही में परिजनों को बाहर से बंद कर लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल• हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका
Advertisement

रामकोला: फेरीवाला ने लगाया छिनैती का आरोप, थाना में दिया तहरीर

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Jun 9, 2021, 6:01 PM IST • अब तक 1.6K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला /कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के धोधरही गाँव के समीप बुधवार को दिन में लगभग दो बजे एक फेरीवाले के साथ छिनैती होने की घटना का मामला संज्ञान में आया है।

  प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम- चन्दरपुर गोबरही निवासी विरेन्द्र कुशवाहा पुत्र फूलबदन मोटरसाइकिल से फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का कार्य करता है। बुधवार को अपराह्न दो बजे के लगभग वह धोधरही गाँव में कपड़ा बेचने जा रहा था।धोधरही गाँव के समीप एक पेड़ के नीचे अपनी बाइक को रोका।उसी दौरान बोलेरो से एक व्यक्ति आया और राड से मारपीट कर ढाई हजार रुपये नगद और कपड़ा छीन लिया। शोर शराबा सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुँचे।ग्रामीणों के पहुँचने ही पूर्व ही वह बोलेरो वाला अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 112 नम्बर पर सूचना दिये।घटना की सूचना मिलते ही 112 नम्बर की पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद् से घायल फेरी वाले को इलाज हेतु सीएचसी रामकोला पहुँचवायी। पीड़ित ने अपने तहरीर में घटना की जिक्र करते हुए थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के अंसारी टोला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है तथा थाने में तहरीर देकर घटना की जाँच कर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्यवाही का गुहार लगाया है।

Advertisement

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi