News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: गहमा- गहमी के बीच क्षेत्र पंचायत की बैठक हुआ सम्पन्न; क्षेत्र पंचायत की बैठक में महिला प्रतिनिधियों की रही अनुपस्थिति, उनके प्रतिनिधि रहे उपस्थित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 29, 2022  |  7:08 PM

1,170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गहमा- गहमी के बीच क्षेत्र पंचायत की बैठक हुआ सम्पन्न; क्षेत्र पंचायत की बैठक में महिला प्रतिनिधियों की रही अनुपस्थिति, उनके प्रतिनिधि रहे उपस्थित
  • बैठक में बाल विकास परियोजना में हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा ,सीडीपीओ के अनुपस्थिति पर सदस्यों का रोष।

रामकोला/कुशीनगर । पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड के ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई।बैठक में खण्ड विकास अधिकारी उषा पाल ने सरकार द्वारा चलाई जार ही योजनाओं से सदन को विधिवत जानकारी दी। सदस्यों ने योजनाओं पर  चर्चा किया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने स्वास्थ्य,शिक्षा,बाल बिकास एवं विकास विभाग के क्रिया- कलापो से असन्तुष्ट दिखे और सुधार के लिए चेतावनी दिया।क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवंत कुशवाहा ने सदन में सीडीपीओ शरद मिश्रा की अनुपस्थिति पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि सदन की पिछली बैठक में बाल विकास परियोजना द्वरा धात्री महिलाओं एवं बच्चों में वितरित किए जाने वाले पुष्टाहार की सूची उपलब्ध कराने की बात उठी थी लेकिन अब तक सदन को सूची उपलब्ध नही कराई गई और बाजार में खुलेआम पुष्टाहार की बेची जा रही है।बैठक में महिला एवं बाल विकास पोषाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने विभागों की विस्तृत जानकारी दी। प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश यादव ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की कार्यशैली ठीक नही है वे लोग अपने कार्यशैली में सुधार लावे ताकि आम जन परेशान न हो।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख दिग्विजयसिंह लक्ष्मण ने खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुप कुमार त्रिपाठी को देरी से पहुंचने पर सदन में सदस्यों द्वारा विरोध दर्ज कराने को फटकार लगाई तथा सुधार करने की नसीहत दी साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यशैली में सुधार करने को कहा।

बैठक में वरिष्ठ क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेश्वर गोविंद राव उर्फ बड़काई बाबू, राजेश राव, विनोद चौरसिया, मुनेब कुशवाहा,संजय चौहान ,चंद्रिका प्रसाद, सुग्रीव संत,सुरेन्द्र यादव ,रमेश यादव,मनोज यादव ,विनोद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking