News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: कथावाचक ने श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रापित जय और विजय की उद्धार की कथा सुनाई 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 30, 2022  |  5:55 PM

386 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कथावाचक ने श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रापित जय और विजय की उद्धार की कथा सुनाई 

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के कुसम्हा गांव के चकिया (राठौर टोला) अन्तर्गत स्थित माँ काली मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित प्रदीप सागर जी महाराज ने भगवान के पार्षद जय और विजय तथा परमपिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्रों सनक,सनंदन, सनातन और सनत्कुमार की कथा विस्तार सुनाई जिसे सुनकर श्रोता आत्म विभोर हो गये। 

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

कथावाचक आचार्य ने श्रोताओं को बताया कि ब्रह्मा जी के पुत्रों को सनकादि ऋषि के नाम से भी जाना जाता था ,सृष्टि के आरम्भ में ये सभी अपनी इच्छा से सम्पूर्ण लोकों में कहीं भी आ जा सकते थे।एक दिन चारों पुत्रों को भगवान विष्णु के दर्शन करने की इच्छा उत्पन्न हुई तो वे सभी भाई बैकुठ धाम के लिए निकल गये।वैकुण्ठ धाम में जय और विजय नाम के द्वारपालों ने अंदर जाने से उन्हें रोक दिया और उनसे पूछा कि आप लोग कौन हैं तथा यहाँ किस उद्देश्य से आये है,परिचय देने के बाद भी द्वारपालो ने भगवान विष्णु जी अभी विश्राम कर रहे कह कर रोक दिया।चारों ऋषि गण आयु अधिक होने के बावजूद तप के प्रभाव से बालक नजर आते थे।इसी कारण जय और विजय उन्हें पहचान नहीं पाये और साधारण बालक समझ कर रोक दिये।चारों ऋषियों द्वारा जय और विजय श्रापित हुए और मृत्युलोक पर कश्यप जी की पत्नी दिति के गर्भ से हिरण्यकश्यप तथा हिरण्याक्ष के रूप में पैदा हुए।कथावाचक ने कहा नारायण भगवान ब्रह्मा जी के नाक से बाराह भगवान के रूप में अवतार लेकर हिरण्याक्ष का उद्धार किये।उन्होंने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए नारायण भगवान ने नरसिंह अवतार धारण किये तथा हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद को बचाया।

इस दौरान देवताओं ने देवलोक से पुष्प की वर्षा की।सच्ची भक्ति में ही शक्ति है।परायणकर्ता पं शिवम मिश्रा, मुख्य पुजारी गोपाल राव,लालसाहब राव, लालबहादुर राव, ओमप्रकाश राव,मुन्ना राव,संजय सिंह, श्याम जी राव, विश्वनाथ मद्धेशिया सहित तमाम भक्त उपस्थित होकर भागवत कथा का रसपान किये।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking