News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: विधिवत पूजन अर्चन के साथ शुभारंभ हुआ नौदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 29, 2022  |  6:32 PM

595 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: विधिवत पूजन अर्चन के साथ शुभारंभ हुआ नौदिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के ग्राम कुसम्हा टोला चकिया (राठौर टोला) अन्तर्गत स्थित काली मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ पंडित शिवम मिश्रा जी विधिवत पूजन अर्चन के साथ कराया गया। 

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

कथावाचक पंडित सागर जी महाराज ने भक्तों को कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि मानव जीवन का परम कल्याण भगवान की भक्ति में ही है निष्काम और सकाम भक्ति के दो प्रकार है । निष्काम भक्ति से ही भगवान प्रसन्न होते हैं क्योंकि इस भक्ति में मांग नहीं होती है।उन्होंने कहा कि जीव और ब्रह्म में अभेद्य संबंध होते है ।  कथा को आगे बढ़ाते हुए कथा व्यास सागर जी ने कहा श्रीमद् भागवत कथा ही एकमात्र कथा है कि किसी व्यक्ति ने कितने भी पाप किए हों, जीवन भर कितने भी गलत कार्यों में लिप्त रहा हो ऐसे व्यक्ति के नाम से श्रीमद् भागवत कथा कर दी जाए तो उसे मुक्ति मिल जाती है।

कथा व्यास ने गोकर्ण व धुंधकारी कथा सुनाते हुए कहा कि भागवत कथा के अंदर गोकर्ण धुंधकारी संवाद में हमें यही बताया गया कि जीवन भर धुंधकारी ने पाप किए और बाद में गोकर्ण ऋषि ने उनके नाम से श्रीमद् भागवत कथा का गान किया। इससे उसे मुक्ति मिल गई।इसके श्रवण से पापी से पापी आत्मा भी मुक्त हो जाती है।

कथावाचक ने कहा कि जहां पर भागवत कथा होती है, के दौरान वहां पर सभी तीर्थ, नदियां, देवता विचरण करते हैं। इसकी शरण में बैठने पर हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।उन्होंने कहा कि भागवत कथा में जो व्यक्ति जिस मनसा के साथ बैठता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

इस दौरान गोपाल राव,लालसाहब राव,लालबहादुर राव,नवल किशोर सिंह, ओमप्रकाश राव,मुन्ना राव,आयुष कुमार राव, विश्वनाथ मद्धेशिया, सरिता देवी,केतक देवी आदि तमाम श्रोता उपस्थित रहे।पूर्णाहुति आगामी 6अगस्त को होगी।इस दौरान प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे 5 बजे तक तथा रात्रि साढ़े आठ बजे 11बजे तक संगीतमयी कथा होगा ।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking