News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: हर हर महादेव की जयघोष से गूंजा शिवालय 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 18, 2023  |  3:30 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: हर हर महादेव की जयघोष से गूंजा शिवालय 

रामकोला/कुशीनगर। महाशिवरात्रि के पर्व पर शनिवार को क्षेत्र के सभी शिवालय हर हर महादेव के जयघोष एवं घंटा की ध्वनि से गूंज उठे। देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने एवं दर्शन के लिए पूरी आस्था के साथ शिव भक्त बेेल पत्र ,भांग,धतूरे,पुष्प और जल से भरा पात्र हाथों में लिए मंदिरों के सामने भोर से ही कतारबद्ध खड़े थे।मंदिर परिसर में आराधना के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा।

आज की हॉट खबर- कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद,...

रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत लगड़ा बाबा के तपोभूमि छठ माई के पोखरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर,प्राचीन शिव मंदिर अमवा धाम,सनातन विश्व दर्शन मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, कुसम्हां रोड स्थित उर्दहा शिव मंदिर, धर्मसमधा शिवमंदिर ,उर्दहा कपरबथवा बाबा शिवमंदिर,पपउर कुसम्हां,मांडेराय, बनहवा एवं प्राचीन शिव मंदिर मोरवन घुरहुछपरा, रामकोला बिजली हैडिल स्थित शिवमंदिर समेत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सभी शिवालयों में शिव भक्तो की भारी तादात में भीड़ लगी रही। एक दिन पूर्व से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन कर शिव भक्तों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया।

संबंधित खबरें
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking