News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: दो दिन पूर्व घर से गायब हुई नाबालिग युवती को पुलिस ने पकड़कर परिजनों को सौंपा….पूर्व में प्रेमी के साथ फरार होने पर दर्ज हुआ था मुकदमा, अभी भी जेल में है प्रेमी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 2, 2023  |  7:50 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: दो दिन पूर्व घर से गायब हुई नाबालिग युवती को पुलिस ने पकड़कर परिजनों को सौंपा….पूर्व में प्रेमी के साथ फरार होने पर दर्ज हुआ था मुकदमा, अभी भी जेल में है प्रेमी

रामकोला/कुशीनगर । दो दिन पूर्व घर से गायब हुई लड़की को रामकोला पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमवा मंदिर के समीप पकड़ा और परिजनों को सुपूर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की सोलह वर्षीय नाबालिग किशोरी 30 नवंबर को घर से गायब हुई थी , जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाने के एस आई कन्हैया लाल यादव ने महिला कांस्टेबल के साथ गायब किशोरी को अमवा मंदिर के समीप पकड़ा और उसके परिजनों को सौंप दिया।

एस आई कन्हैया यादव ने बताया कि इसके पूर्व गत 2 अक्टूबर को किशोरी अपने प्रेमी के साथ अहमदाबाद चली गई थी, परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने उसे खोज निकाला और प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती का प्रेमी अभी जेल में ही है। फिर 30 नवंबर को युवती घर से निकल गयी, जिसकी सूचना उसके पिता ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और महिला कांस्टेबल के साथ उसे पकड़ कर परिजनों को सुपुर्द कर दी ।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking