रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा निवासी उत्कर्ष स्वरूप का दी ‘शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ‘ (भारत सरकार का एक उद्यम)में असिस्टेंट मैनेजर(HR) के पद पर चयन होने से नगरवासियों में खुशी की लहर है।उत्कर्ष की प्राथमिक शिक्षा रामकोला और पडरौना से हुई है।उत्कर्ष ने इण्टरमीडिएट की परीक्षा लखनऊ से उतीर्ण करने के बाद नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से बी. टेक. व एम.बी.ए की डिग्री हासिल किया तथा वर्तमान में उत्कर्ष का आई. सी. आई .सी. आई. बैंक में सेवा देने के दौरान चयन हुआ है।
उत्कर्ष स्वरूप शुरू से ही मेधावी छात्र रहे जो पढ़ाई में रुचि ली और आई सी आई सी आई बैंक में सेवा देने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखा और 20 शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया भारत सरकार में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयनित हुआ। चयन होने पर उनके चाचा प्रोफेसर सुनील कुमार मिश्र, राजेश कुमार मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा, राकेश गोविंद राव, देवेश मिश्रा, दुर्गा शंकर मिश्रा सहित तमाम शिक्षकों व छात्रों ने बधाई दी है।
कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…