News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने 19फरवरी तक सप्लाई गन्ने का भुगतान भेजा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 2, 2023  |  3:38 PM

623 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: त्रिवेणी चीनी मिल ने 19फरवरी तक सप्लाई गन्ने का भुगतान भेजा

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह व कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से संयुक्त रूप से जानकारी है कि चीनी मिल ने बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान को जनपद में अग्रणी रखते हुए गत 19 फरवरी तक का खरीद किये गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद,...

उन्होंने जानकारी दी है कि चीनी मिल द्वारा गुरूवार को 13 फरवरी से 19  फरवरी तक गन्ना किसानों द्वारा किए गए गन्ने की आपूर्ति का भुगतान 11.43  करोड़ रुपए किसानों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है तथा नये सत्र में चीनी मिल द्वारा 166 करोड़ 23 लाख रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।  चीनी मिल दिनांक 28 फरवरी 23 तक 52.74 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई कर 5.42 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन कर चुकी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अच्छी उपज के लिए रोग ग्रस्त गन्ने को छोड़ गन्ने की नई प्रजाति का बावग करें।उन्होंने जानकारी दी है कि ट्रेंच या बाइडर विधि से गन्ने की बुवाई करने वाले किसानों को अनुदानित दर पर उर्वरक भी उपलब्ध कराया जायेगा।अधिकारी द्वय ने कहा है कि चीनी मिल के लिए किसान हित सर्वोपरि है।

संबंधित खबरें
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking