रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रही तेज गति कार ने ठोकर मार दिया। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के पिड़ारी टोला भोदसी निवासी गोखुला गिरी के 24 वर्षीय पुत्र प्रदुम्न गिरी अपने मित्र गोविंद यादव पुत्र जवाहिर के साथ रामकोला से बाजार कर अपने घर जा रहा था अभी वह रामकोला- कप्तानगंज रोड पर ब्लॉक मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से दूल्हा लेकर पडरौना की ओर जा रही तेज गति कार ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए। कार का अगला चक्का फट जाने के कारण चालक कार लेकर भाग नही सका।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और चालक और कार दोनों को अपने कब्जे में ले ली।मौका देखकर दूल्हा कार से उतरकर फरार हो गया।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…