रामकोला/कुशीनगर | थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरिया बाबू गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने- सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर 108 नंबर की एम्बुलेंस पहुंचा और घायलों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया,जहां इलाज जारी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार लक्ष्मीगंज से रामबाग जाने वाली मार्ग पर देवरिया बाबू गांव के समीप बुधवार की देर शाम दो मोटर साईकिल की जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें दोनों मोटर साईकिल पर सवार एक महिला सहित दो पुरुष बुरी तरह घायल हो गये। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी और इसकी सूचना 108 नंबर के एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस ने तीनो घायलों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां घायलों की इलाज जारी है।घायलों की पहचान रागनी पत्नी सुग्रीव उम्र 20 वर्ष, विकास पुत्र कन्हैया चौहान उम्र 21 वर्ष सोनबरसा महुअवा थाना चौरी चौरा जिला गोरखपुर जो पिपरा माफी जा रहे थे और अमृष पांडेय पुत्र हरिद्वार पाण्डेय निवासी पिपरा बारी थाना गौरीबाजार जिला देवरिया के रहने वाले के रूप में हुई।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…