News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 12, 2022  |  6:28 PM

840 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल रेफर

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय नगर के समीप पेट्रोल पम्प के पास ट्रक की ठोकर से बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

स्थानीय थाना क्षेत्र के भठहीं बुजुर्ग निवासिनी 45 वर्षीय इंदू देवी अपने पड़ोसी वकील उम्र 22 वर्ष के साथ पनियरा गयी थी।शनिवार को घर वापस आते समय रामकोला पेट्रोल पम्प के समीप सामने से आ रही ट्रक ने उनके बाइक में ठोकर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।स्थानीय लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी रामकोला पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पाकर उप निरीक्षक उमेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लिये।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking