रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा अन्तर्गत कसया रोड पर सिनेमाहाल परिसर में खुले पान सेन्टर की दो गुमटी में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
रामकोला नगर के वार्ड नं 6 निवासी राजू चौरसिया तथा सोनारी मोहल्ला निवासी रवि गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि रोज की भांति गत 10 सितम्बर की रात्रि को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया।रवि गुप्ता ने बताया कि सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि राजू की गुमटी का पटरा तोड़ा गया और मेरे गुमटी का ताला तोड़कर अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।रवि ने बताया कि मेरे दुकान से 6 सौ रूपया नगद एवं कैप्टन सिगरेट का पैकेट,चाकलेट का एक जार चोरी किया गया है।राजू चौरसिया ने बताया कि 5-6 हजार नगदी व तीन हजार रूपये की बैट्री,3 हजार का सोलर तथा पन्द्रह सौ रूपये का पंखा,गुटका आदि अज्ञात चोरों ने दुकान से चुरा ले गये है।
बताया कि घटना से संबंधित तहरीर आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को दे दी गई है।चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और अपनी तहकीकात शुरू कर दी।
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली…
कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…