News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान पर घोटाला का ग्रामीणों ने लगाया आरोप; अनियमितता की जाँच की माँग को लेकर वि0ख0 कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया धरना- प्रदर्शन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 13, 2023  |  6:51 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान पर घोटाला का ग्रामीणों ने लगाया आरोप; अनियमितता की जाँच की माँग को लेकर वि0ख0 कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया धरना- प्रदर्शन

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक क्षेत्र के बैरिया ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।वर्तमान में बैरिया ग्राम पंचायत स्थानीय नगर पंचायत का वार्ड बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तमाम कार्यों में अनियमितता कर फर्जी भुगतान भी करा लिया गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि जांच कमेटी गठन कर निष्पक्ष जांच किया जाय और फर्जी भुगतान की रिकवरी एक सप्ताह के अंदर कराया जाय।

आज की हॉट खबर- करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

   स्थानीय विकास खंड के बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज निवासी अरूण तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एक ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि बैरिया गांव में 2023 में तत्कालीन ग्राम प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से बिना कार्य कराये लगभग 11 लाख रूपयों का भुगतान कराकर रुपये का बंदरबाँट कर लिया गया है। गांव में खड़ंजा, मिट्टी भराई , नाली निर्माण , मरम्मत आदि कार्य नहीं हुआ है और उसका भुगतान कराकर भारी अनियमितता की गयी है।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांगो से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया। इस दौरान अभिषेक तिवारी, पंकज,सोनू,सूरज अकरम अली, लल्लन खरवार, धनंजय,  मिठ्ठू तिवारी, सत्येन्द्र सिंह विशेन, धीरज,असगर अली, विशाल गोंड सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में नहीं हुआ एक भी मामले का निस्तारण

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking