News Addaa WhatsApp Group

रामराज ऑल इंडिया फुटबाल: मदनी क्लब देवरिया 4–0 से जीतकर फाइनल में पहुंचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 9, 2026  |  6:56 PM

339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामराज ऑल इंडिया फुटबाल: मदनी क्लब देवरिया 4–0 से जीतकर फाइनल में पहुंचा

तरयासुजान, कुशीनगर। रामराज ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता तरयासुजान के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मदनी क्लब देवरिया ने यंग ग्यारह एफसी पटना को एकतरफा मुकाबले में 4–0 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
मैच की शुरुआत से ही देवरिया की टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई। फर्स्ट हॉफ में शानदार तालमेल और तेज आक्रमण का प्रदर्शन करते हुए मदनी क्लब देवरिया ने दो गोल दागकर बढ़त बना ली। सेकंड हॉफ में भी टीम का दबदबा कायम रहा और दो और गोल कर मुकाबले को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। पटना की टीम कई प्रयासों के बावजूद गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. विजय राय एवं डॉ. आशीषधर दुबे रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय एवं आयोजक अंशु तिवारी ने मैच के सफल आयोजन पर दर्शकों व खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। वहीं, मैच की रोचक कमेंट्री कुशल उद्घोषक एवं ग्राम सभा पथराव के भावी प्रधान प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्र ने अपने लच्छेदार शब्दों से की, जिससे दर्शक पूरे समय रोमांचित रहे।

मैच को सफल बनाने में संरक्षक प्रमोद ओझा, सामाजिक कार्यकर्ता व युवा समाजसेवी हरिकेश रावत, इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वसीम अहमद, भाजपा नेता राजेश सिंह, अशोक केडी, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन, अंजन तिवारी, राजेश मिश्र, बबलू पटवा, मुकेश गोंड सहित अनेक लोगों की अहम भूमिका रही।
अब फाइनल मुकाबले को लेकर क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking