खड्डा, कुशीनगर। ब्लाक सभागार खड्डा में रविवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की।
पूर्व जिलाध्यक्ष महराजगंज प्रियदर्शी रविदास ने संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई ने सामाजिक के साथ पूरे देश में धार्मिक क्षेत्रों में असाधारण एवं साहसिक कार्य की थीं। काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर समेत सैकड़ों मंदिरों का पुनर्निर्माण, तीर्थ यात्रियों के सुविधाओं के लिए किए गए अनेक कार्य उनकी संकल्पशीलता के प्रमुख उदाहरण हैं। विधायक खड्डा विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर हम सभी की आदर्श हैं। रानी अहिल्याबाई होलकर का शासन लोककल्याणकारी और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अपनी शासन शैली से देश के अन्य राजाओं के समक्ष मिशाल पेश की थी। उनके साहसिक कार्य इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। साथ ही यह भी कहा कि विकट परिस्थितियों में राजगद्दी संभाल कर उन्होंने अपने साम्राज्य और संस्कृति को बचाने का कार्य किया था।
उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख नौरंगिया शेषनाथ यादव, नगर पंचायत खड्डा चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, नगर पंचायत छितौनी के चेयरमैन अशोक निषाद, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बृजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण चंद्रप्रकाश तिवारी, दिग्विजय शर्मा, सूरज गोविंद राव, सर्वजीत गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, प्रधान सुनील प्रजापति, अवनिंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…