News Addaa WhatsApp Group

राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में प्रदेश में कुशीनगर का 8वा स्थान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 19, 2025  |  6:43 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में प्रदेश में कुशीनगर का 8वा स्थान
  • सीएमओ एवं डीटीओ पोषण की पोटली लेकर पहुँचे टीबी रोगी के घर

कसया। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में जनपद में कार्यरत टीबी कर्मचारियों के लगातार परिश्रम से प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करते हुये 22वे स्थान से 8वे स्थान पर पहुँच गया है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

जिलाधिकारी डॉ विशाल भारद्वाज एवं मुख्य विकास अधिकारी गुँजन द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान का क्रियान्वयन भी चल रहा है जिसके अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के क्षेत्र में रहने वाले उच्चजोखिम वाले व्यक्तियों जैसे 60 वर्ष के ऊपर,सुगर के रोगी,बीपी के रोगी,धूम्रपान करने वाले,मदिरापान करने वाले,पुराने टीबी रोगी तथा टीबी रोगी के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करते हुये टीबी के लक्षणों वालों के बलगम की जाँच करायी जा रही है।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण की पोटली देने का अभियान भी डीएम एवं सीडीओ के निर्देश पर तीव्र गति से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पड़ रही कड़ाके की ठंड में सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया एवं डीटीओ डॉ एस.एन.त्रिपाठी द्वारा गोद लिये गये टीबी रोगी के गाँव नादह के किरावन टोला पहुँचकर तीसरे माह की पोषण पोटली जिसमें गुड़,भुना चना,मूँगफली का दाना, सत्तू,गजक एवं प्रोटीन पाउडर सौंपे एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिया तथा उनके खाते में प्रतिमाह भेजी जाने वाली एक हजार रुपये निक्षय पोषण योजना की भी जानकारी लिये

सीएमओ ने ग्रामीणों को टीबी रोग के बारे में बताते हुये कहा कि जिनको भी दो हफ्ते से खाँसी एवं बलगम आ रहा हो,भूख न लगना,शाम को बुखार होना, गले मे गाँठ होना,बाँझपन आदि लक्षण हो वह तत्काल अपनी जाँच नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य कराये।

इस दौरान निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र,एसटीएस मेडिकल कालेज सन्दीप मौर्या उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking