News Addaa WhatsApp Group Join करें

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान का शुभकामनाएं

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 30, 2025  |  7:51 PM

240 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान का शुभकामनाएं WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम कुशीनगर स्पर्श जागरूकता अभियान 2025 के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.सुर्यभान कुशवाहा द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

इस दौरान डा.कुशवाहा ने कहा कि हम कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेद भाव नहीं करें और न ही किसी दूसरे व्यक्ति को कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का भेद भाव करने दें। जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा दिए गए संदेश के माध्यम से यह शपथ लिया गया कि जनपद के लोग और जिला प्रशासन विकासित भारत अभियान के अवसर पर यह घोषणा करते हैं कि हम अपने जनपद को कुष्ठरोग से मुक्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जबकि इस रोग को पहचाना बहुत आसान है, हम सभी कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हमें हर सम्भव प्रयास करना चाहिए।

हम व्यक्ति व सामुहिक रूप से कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त कर समाज की मुख्य धारा में लाने का पूर्ण योगदान देंगे। हम सब मिलकर जागरूकता फैलाएं भ्रांतियों को दूर भगाएं कुष्ठ प्रभावित कोई भी व्यक्ति पीछे छुट न जाए, कि प्रतिज्ञा लेते हैं। यह जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा।

इस अवसर पर डा.उमेश चंद्र यादव,देवेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप कुमार,सुरेन्द्र कुमार,दीपक चौहान,आशुतोष पटेल,संदीप गोंड, मिथिलेश पाल,आकृति पटेल,सुधा देवी,आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे ‌।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking