News Addaa WhatsApp Group Join करें

राष्ट्रीय पुरुष आयोग का अविलंब गठन आवश्यक:करुणेश

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 11, 2025  |  7:03 PM

231 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राष्ट्रीय पुरुष आयोग का अविलंब गठन आवश्यक:करुणेश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर।सामाजिक न्याय एवं बाल अधिकार संरक्षण परिषद् के केंद्रीय चेयरमैन करुणेश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय पुरुष आयोग का अविलंब गठन किए जाने की मांग की है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

श्री पांडेय ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के लिए कई आयोग और कानून हैं, लेकिन पुरुषों के लिए ऐसा कोई विशिष्ट आयोग नहीं है। श्री पांडेय ने कहा कि वर्तमान में पुरुषों के साथ लगातार घटित हो रही घटनाओं से पुरुष वर्ग चिंतित है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज में ऐसा कभी संभव नहीं है कि सौ प्रतिशत पुरुष दोषी हों और सौ प्रतिशत महिलाएं निर्दोष। लेकिन जैसे ही ये बातें बहस में आती हैं, बहुत आसानी से पुरुषों पर महिला विरोधी होने का ठप्पा लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि परिवार को चलाने में यदि मां की भूमिका होती है, तो पुरुष भी तो रात-दिन मेहनत करते हैं। वे भी तो परिवार की जरूरतों के लिए कोई कोर-कसर शेष नहीं रखते। ऐसे में उन्हें सिर्फ खलनायक की श्रेणी में रखना बेहद अनुचित और निंदनीय है।

पुरुष आयोग के गठन से पुरुषों को न्याय और समर्थन मिलेगा और उनके अधिकारों की रक्षा होगी। अतः, उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि पुरुष आयोग के गठन पर विचार करें और इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान दें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking