News Addaa WhatsApp Group Join करें

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 3, 2026  |  1:40 PM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब डायल 112 पर सूचना मिली कि परसौनी बुजुर्ग गांव (चौकी डीबनी बंजरवा) निवासी दो सगी मासूम बहनें शाम करीब पांच बजे से लापता हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया और बच्चियों की तलाश के लिए तत्काल अभियान शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, आयत खातून (8 वर्ष) एवं आफिया खातून (5 वर्ष), दोनों पुत्रियां सलीम अली, अपने चाचा-चाची के साथ रहती हैं। रविवार शाम से दोनों बच्चियां घर पर नहीं मिलीं तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो डायल 112 पर सूचना दी गई।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी डीबनी बंजरवा उपनिरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना समय गंवाए गांव और आसपास के इलाकों में गहन तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद दोनों मासूम बच्चियां अपने चाचा नासिर हुसैन की गुमटी में गहरी नींद में सोती हुई सकुशल मिल गईं। बच्चियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने दोनों बहनों को सकुशल उनके चाचा-चाची के सुपुर्द कर दिया।

 

इस दौरान परिजनों ने त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता दिखाने के लिए चौकी प्रभारी मृत्यंजय कुमार सिंह और पुलिस टीम का आभार भी जताया। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस की तत्परता से संभावित अनहोनी टल गई और दो मासूम बच्चियां सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गईं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking