News Addaa WhatsApp Group Join करें

रेल पटरियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी पुलिस ने किया जागरूक

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 2, 2025  |  7:40 PM

194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेल पटरियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी पुलिस ने किया जागरूक WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक गोरखपुर अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस पड़रौना चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव की अगुवाई में गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर पटरी के आस- पास बसे गांवों के लोगों को जागरूकता अभियान चला कर पटरियों की सुरक्षा आदि के संबंध में जागरूक किया और अन्य जरूरी निर्देश दिए।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

मंगलवार को जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ पनियहवा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बोधी छपरा गांव में रेल पटरियों की सुरक्षा आदि के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि रेल लाइन पर कोई बच्चा रेल- ट्रैक पर कदापि न जाए और बकरी आदि जानवरों को रेल पटरी पर न ले जाए।

यदि कहीं से यह पता चले कि पटरी का नट- बोल्ट खुला है तो इसकी सूचना करें। लाइन पटरी पर गाय- भैंस आदि जानवरों को कदापि न ले जाएं। रेल सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कदापि क्षम्य नहीं है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking