News Addaa WhatsApp Group Join करें

रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ एक पकड़ा गया

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 14, 2025  |  5:36 PM

250 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ एक पकड़ा गया WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर जीआरपी पुलिस समय- समय पर ट्रेनों में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर नकेल कसना जारी रखा है। रविवार को पुलिस द्वारा कप्तानगंज प्लेटफार्म से एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़कर विधिक कार्रवाई की गई है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

रविवार को जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव अपने टीम के साथ प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान में जुटे थे, इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति प्लेटफार्म पर झोला लेकर पुलिस की नजर से बचाव करता दिखा, टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो झोले में 18 अदद अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुछताछ में उसने नाम सुरेन्द्र यादव पुत्र सुखदेव निवासी वार्ड नंबर 13, मणीपुर थाना मधुवन जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) बताया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। टीम में हेड कांस्टेबल संजय चौधरी, आशुतोष राय आरपीएफ कांस्टेबल दिनेश चन्द्र यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking