News Addaa WhatsApp Group Join करें

रेलवे ट्रैक से जुड़े बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायक बनेंगी अंकिता बरनवाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 8, 2026  |  6:26 PM

568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रेलवे ट्रैक से जुड़े बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायक बनेंगी अंकिता बरनवाल

ज्ञानेश्वर बरनवाल की रिपोर्ट :

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

हेतिमपुर,कुशीनगर । हाटा नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11, पटनी निवासी एवं विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक बरनवाल की छोटी बहन अंकिता बरनवाल का चयन भारत रेल विद्या फेलोशिप के लिए हुआ है। वर्तमान में अंकिता बरनवाल इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनके इस चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
भारत रेल विद्या फेलोशिप का संचालन रैग ड्रीम वीवर्स असोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जिसे अमेरिकी संस्था दरस अहावा फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त है। यह फाउंडेशन एक विश्वव्यापी सामाजिक संस्था है, जो शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
फेलोशिप के अंतर्गत चयनित फेलो रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे ट्रैक और उसके आसपास निवास करने वाले बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रेलवे ट्रैक से जुड़े जोखिम भरे वातावरण में रहने वाले बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।
यह फेलोशिप देश के कई प्रमुख शहरों में संचालित की जा रही है। प्रयागराज से अंकिता बरनवाल का चयन होना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके चयन से यह सुनिश्चित होगा कि रेलवे ट्रैक से जुड़े बच्चों के भविष्य निर्माण में जनपद की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।
अंकिता बरनवाल की इस उपलब्धि को समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनका यह चयन क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking