सुकरौली/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों का बहुप्रतीक्षित इंतजार अब समाप्त हो चुका है। साथ ही लोगो के द्वारा आरक्षण संबंधी लगाए जा रहे कयासो पर भी विराम लग गया।
इसी क्रम में नवसृजित नगर पंचायत सुकरौली में जनता पहली बार अलग अलग वार्डो के लिए सभासदो के साथ ही नगर पंचायत के लिए एक महिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगी। चूंकि इस आरक्षण घोषणा के पहले ही कई प्रत्याशियों ने अपने अपने बैनर पोस्टर के माध्यम से अपने पक्ष में चुनावी प्रचार शुरु कर दिया था लेकिन आज की घोषणा से सब स्पष्ट हो गया। यह तो लगभग तय हो चुका है कि नगर पंचायत के प्रथम चुनाव में अध्यक्ष पद पर महिला प्रत्याशी के ही सिर पर जीत का ताज सजेगा। अब जनता को तय करना है कि किसे अपना अमूल्य वोट देकर नगर पंचायत कार्यालय में बैठने का अवसर प्रदान करेगी।
न्यूज अड्डा टीम सुकरौली की तरफ से सभी प्रत्याशियों को अग्रिम जीत की शुभकामनाएं देता है।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…