कुशीनगर। उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग ने प्रदेश के नगर निकाय चुनाव को लेकर जनपद कुशीनगर के नगर निकायों में अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और महिलाओं के आरक्षण की घोषणा कर दिया है। विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी ने सूचनार्थ/कार्यवाही हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उप्र, मण्डलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी कुशीनगर को पत्र भेजा है।
जिसमें आपत्तियां, सुझाव यदि कोई हो तो जिलाधिकारी कुशीनगर को इस सूचना के प्रकाशन के सात दिनों के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं। जनपद के पड़रौना, हाटा, रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, तमकुहीराज, दुदही, फाजिलनगर सहित जनपद के सभी निकायों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण सूची जारी हो गए हैं।
कुशीनगर नगरपालिका परिषद के 27 वार्डों में 13 अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग 4, पिछड़ी महिला 3, अनसूचित जाती 2, अनुसूचित जाति महिला 1, महिला 4 कुल 27 सभासद पद आरक्षित हुआ है जिनमें रानी लक्ष्मी बाई पुरम महिला, मां कोटेश्वरी नगर पिछड़ा वर्ग, संत गाडगे नगर पिछड़ा वर्ग, अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति महिला, बापू नगर अनुसूचित जाति, बाबा साहब आप्टे नगर अनुसूचित जाति, सिद्धार्थ नगर पिछड़ी महिला, पंडित राजमंगल पाण्डेय नगर पिछड़ी महिला, बाला साहब देवरस नगर महिला, बाल्मीकि नगर अनारक्षित, विवेकानंद नगर महिला, वीर अब्दुल हमीद नगर अनारक्षित, श्रीराम जानकी नगर पिछड़ी महिला, संत गणिनाथ नगर अनारक्षित, वीर सावरकर नगर महिला, केशव नगर अनारक्षित, मणीपुरम नगर अनारक्षित, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर अनारक्षित, शिवाजी नगर अनारक्षित, शहीद भगत सिंह नगर पिछड़ा वर्ग, बुद्ध नगरी अनारक्षित, महन्थ अवैद्यनाथ नगर अनारक्षित, माधव पुरम अनारक्षित, सुबाष नगर पिछड़ा वर्ग, गायत्री पुरम अनारक्षित, अमिय त्रिपाठी नगर अनारक्षित, पंडित दीन दयाल नगर अनारक्षित है।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…